राजनैतिक वर्चस्व की जंग , उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने डाला डेरा
!!.महाकाल का आशीर्वाद उपचुनाव क्षेत्रों में आगाज.!!
(भोपाल) मध्य प्रदेश में 4 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उपचुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है l अब उपचुनाव की रणनीति तैयार कर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं l इनमें से एक खंडवा लोकसभा की सीट है जबकि पृथ्वीपुर रैगांव और जोबट विधानसभा की सीटें हैं l दमोह विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव जितना बेहद जरूरी हो गया है l केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनसंपर्क करेंगे l पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए टीकमगढ़ थाना क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन ने जिम्मेदारी संभाल कर जनता का अवमत जानने का प्रयास कर रहे हैं l कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव और डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी संभाले हैं l
रिपोर्ट : पंकज पाराशर छतरपुर
