विधायक डॉ.यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा की –

(उज्जैन)

उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.मोहन यादव एवं कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य सम्बन्धी, राशन के वितरण सम्बन्धी तथा आगामी लॉकडाउन के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसी तरह उन्होंने जो यात्री लॉकडाउन के दौरान उज्जैन में फंसे हैं, उनके निवास स्थान जाने के विषय में और स्वास्थ्य सम्बन्धी आने वाली कठिनाईयों के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धितों को दिये। इसके बाद विधायक डॉ.मोहन यादव ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया के मजदूर और ठेकेदारों के बीच चल रहे मेहनताने के सम्बन्ध में बैठकर चर्चा उपरान्त समस्या को सुलझाया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें