बंजारी ग्राम पंचायत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं मास्क वितरण
(बंजारी ) लॉक डाउन संकट के समय विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र की पड़ोसी ग्राम पंचायत बंजारी के कर्तव्यनिष्ठ सरपंच सुशील कुमार साहू द्वारा अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के रमना, मझगवां एवं बंजारी के समस्त वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही कोरोना संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरण करा कर मुंह में मास्क या गमछा बांधने , प्रत्येक व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाए रखने, साबुन से हाथ धोने आदि आवश्यक बातों की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामवासियों को बताया गया कि कोरोना से बचने के लिए ग्राम मे किसी भी व्यक्ति को बाहर से आने पर तुरंत जानकारी देते हुए शासकीय चिकित्सालय भेज कर डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श लेना अनिवार्य है।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

