ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को बदनाम करने की साजिश

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जो समूचे क्षेत्र मे “संजू भैया” के नाम से जाने जाते है

(भोपाल) मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विधानसभा विजयराघवगढ़ के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को कुछ मीडिया चैनलों के माध्यम से गलत दुष्प्रचार और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विधायक श्री पाठक जी  के भाषण को उनके खिलाफ कुछ मीडिया चैनलों के द्वारा उनके उदबोधन को गलत तरीके से प्रस्तुत कर खबर चलाते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। मामला 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन का है जिसमे उन्होनें जनता को संबोधित करते हुए उनसे अफवाहों से भ्रमित न होते हुए वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया था। कोरोना जो की भयंकर महामारी बनी हुई है,  देश और विदेश में अपने स्तर पर इस बीमारी को रोकने के लिये कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस भयंकर बिमारी कोविड-19 यानी कोरोना से बचाव के लिये पूरे भारत देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप चलाकर कोरोना महामारी को हराकर देशवासियों को इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। देश के ह्रदय स्थल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिन रात अथक प्रयास करके प्रदेश वासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये सभी आवश्यक संसाधन उप्लब्ध कराए है जिसमे प्रदेश के कोरोना वारियर्स डाक्टर, पुलिस एवं सफाईकर्मीयों के साथ विभिन्न समाजसेवियों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जो समूचे क्षेत्र मे संजू भैया के नाम से जाने जाते है , ने तन मन धन से सभी आवश्यक सुविधाए न केवल शासकीय स्तर पर बल्कि स्वयं के द्वारा प्रदान कर क्षेत्र वासियों की सेवा की है। ऐसे लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक के शब्दो को कुछ मीडिया चैनल के द्वारा गलत तरीके से प्रसारित किये जाने से क्षेत्रीयजन काफी व्यथित और दुखी है। पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस को विधायक ने कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील क्षेत्रवासियों से की थी लेकिन उसको कुछ मीडिया चैनल ने गलत तरीके से प्रस्तुत कर संजू भैया की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है जो कि सरासर गलत है। किसी पत्रकार को अपने ही विचारो को सर्वश्रेष्ठ मान कर किसी सम्माननीय व्यक्ति के शब्दों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करना पूर्णतः अनुचित है।

क्या है पूरा मामला 

कटनी जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने विधायक कार्यालय मे ध्वजारोहण के पश्चात अपने उदबोधन ने कहा था कि आप लोग कोरोना वैक्सीनेशन जरूर कराएं। जो लोग इस पर भ्रम फैला रहे हैं उनकी बात न सुनकर आप लोग कोरोना का टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा कहा जाता है कि कोरोना वैक्सीन लगाने से लोग नपुंसक हो जाते हैं, मैंने भी वैक्सीन लगवाई है, आप लोग भ्रामक अफवाह मे न आए। वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इससे पता चलता है कि कुछ लोगों के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है इसलिए आप लोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

कोरोना महामारी में जिले वासियों के बने मसीहा

कोरोना महामारी के इस संकट मे विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने पूरी निष्ठा के साथ तन-मन-धन से अपने जिलेवासियों की हर संभव मदद की। उन्होंने तो पचास पचास लाख की सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस बनवाकर क्षेत्रवासियों को दी। अपने सायना इंटरनेशनल स्कूल को कोविड केयर सेंटर बनाया और यही नहीं उन्होंने तो एसीसी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना ही होगा , कोई भी व्यक्ति नौकरी की तलाश मे बाहर न जाए जिससे कोरोना महामारी का कोई खतरा न हो।

उन्होंने अपने पैसे से जिले के लोगों को जो कि बाहर कोरोना महामारी में फंसे हुए थे, सही सलामत अपने वाहनों से बुलवाया। ऐसे लोकप्रिय एवं जन – जन के चहेते विधायक को कुछ पत्रकारों के द्वारा इस तरह का कहना कि उनकी शब्दावली सही नहीं है, उन पत्रकारों की घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। ऐसे पत्रकारों को स्वयं समझ लेना चाहिए कि अपने घटिया और संकीर्ण विचारों को दूसरे के ऊपर थोपना कहाँ  तक उचित है। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक “सन्जू भैया” विजयराघवगढ़ की शान है। उनके खिलाफ इस प्रकार की खबर कुछ पत्रकारों के द्वारा अपने चैनल के माध्यम से प्रसारित करना अनुचित और आपत्तिजनक है।

क्षेत्रवासियों ने कहा, हमारा विधायक हमारी शान है 

विजयराघवगढ़ क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री पाठक जी के विचारों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने वाले मीडिया चैनलों को आड़े हाथो लेते हुए कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए आगाह किया है की पत्रकारिता की मूल भावना को समझते हुए लेखनी की गरिमा का सम्मान करे और किसी भी व्यक्ति के विचारों को अपनी सोच-समझ के अनुसार प्रकाशित न करें। क्षेत्रवासियों  ने कहा की हमारे विधायक हमारे हरेक सुख  दुःख में साथ रहकर मदद करते है हमारे विधायक संजू भैया हमें जान से भी प्यारे है एवं हमारे विजयराघवगढ़ विधानसभा की शान है।

(संतोष प्रसाद तिवारी)

     चीफ एडिटर

आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

 

Share this:

1 thought on “ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को बदनाम करने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें