कैमोर पुलिस ने 5 साल से फरार इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
( कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विजयराघवगढ़) श्रीमती शिखा सोनी के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस के द्वारा वर्ष 2016 में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं बलात्कार के प्रकरण में पिछले 5 साल से फरार चल रहे इनामी स्थाई वारंटी विजय कोल पिता दुर्गा प्रसाद कोल उम्र करीब 30 साल निवासी शिवा नगर कैमोर को रक्षाबंधन के पर्व पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उल्लेखनीय है कि थाना कैमोर के अपराध क्रमांक 206 / 16 धारा 363 , 366, 376 ( एन ) भारतीय दंड विधान में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं बलात्कार के प्रकरण में विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी का माननीय न्यायालय श्रीमती माधुरी राज , विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कटनी के द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2000 का नगद इनाम भी घोषित किया गया है । उक्त फरार आरोपी विगत 5 सालों से पुणे में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था और अपने पास कोई मोबाइल भी नहीं रखता था । कैमोर पुलिस को तब सफलता मिली जब फरार आरोपी कैमोर के शिवा नगर में रक्षाबंधन के पर्व पर आया हुआ था । फरार इनाम स्थाई वारंटी को पकड़ने में टी. आई . कैमोर अरविंद जैन के साथ आरक्षक सनिल कुमार स्वर्णकार एवं आरक्षक शिव पटेल के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
