मध्यप्रदेश कोविड-19 वैक्सिनेशन महाअभियान 25 एवं 26 अगस्त को होगा आयोजित
वैक्सिनेशन महाअभियान में कार्य करने वाले वोलेंटियर्स को मिलेगा पुरस्कार
(भोपाल) कोरोना से बचाव हेतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 25 एवं 26 अगस्त 2021 को मध्य प्रदेश कोविड-19 वैक्सिनेशन महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिये कटनी जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की है। इसी कड़ी मे जिला प्रशासन के द्वारा समाजसेवियों को सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए वैक्सीनेशन स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने के लिये अपना पंजीयन करवाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये है।
ऐसे करें पंजीयन
1. https://mapit.gov.in/covid-19/login.aspx लिंक पर क्लिक करें ।
2. Volunteer for Other activities को चयनित कर मोबाईल नंबर दर्ज करें एवं कैप्चा कोड डाल कर सबमिट बटन पर क्लिक करें ।
3. मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओ.टी.पी. को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें ।
4. तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन पेज प्रदर्शित होगा, जिसमें समस्त जानकारी यथा नाम, पता, मोबाईल नंबर इत्यादि दर्ज करें ।
5. सेवा की श्रेणी के रूप में 1. वेक्सीनेशन स्वयंसेवक के अंतर्गत सभी तीनों श्रेणियों को चुनें ।
6. Sabmit & Save बटन पर क्लिक करें ।
धन्यवाद वैक्सिनेशन स्वयंसेवक के रूप में आपका पंजीयन पूर्ण हो चुका है ।
👉 पंजीकरण के बाद, वोलेंटियर्स को द्वतीय डोज के ड्यू लगभग 20 लाभार्थियों की एक सूची मोबलाइजेशन हेतु प्राप्त होगी ।
👉 वोलेंटियर्स अपनी सूची के लाभार्थियों को दूसरी डोज के सत्र से अवगत करने के लिए कॉल और संदेश के माध्यम से सूचित करेंगे ।
👉 वोलेंटियर्स को उनकी सूची से लाभार्थी के प्रत्येक सफल दूसरी खुराक (7 दिवस के भीतर) टीकाकरण के लिए अंक प्राप्त होंगे ।
👉 सार्थक लाइट ऐप पर अंक जमा होंगे और उच्चतम अंक वाले वोलेंटियर्स क मौद्रिक/गैर-मौद्रिक पुरस्कार दिए जाएंगे ।
