पन्ना में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन में शामिल हुए विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने रखी आधारशिला ,विधिविधान से हुआ भूमिपूजन
(भोपाल) सनातन धर्म के अराध्य भगवान विष्णु जी के छठे अवतार ओज एवं तेज से परिपूर्ण,अजर –अमर अविनाशी और सभी विद्याओं का दाता भगवान परशुराम के पन्ना में मंदिर निर्माण का भूमिपूजन आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की अध्यक्षता ,प्रदेश के खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह जी,विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी,ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री शिवगोपाल तिवारी जी के विशिष्ठ अथित्य एवम विप्र समाज के प्रतिष्ठित बंधुओं के उपस्थिति में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गयी। मंदिर शिलान्यास के लिए पूर्ण विधिविधान से भूमि पूजन किया गया मंदिर निर्माण के पश्चात मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि हनुमान जी की तरह भगवान परशुराम भी चिरंजीवी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के एक हाथ में आतताईयों को नाश करने के लिए शस्त्र तो दूसरे हाथ में मानव जीवन के कल्याण के लिए शास्त्र धारण किया । उन्होंने मंदिर निर्माण में मंदिर निर्माण में सवा दो लाख का योगदान देने की घोषणा की उन्होंने आगे कहा कि मैंने विजयराघवगढ़ में आराध्य भगवान परशुराम की 51 फुट या 108 फुट की ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रण लिया है जिसका जल्द ही निर्माण कराया जाएगा, उन्होंने कहा की विप्र समाज के साथ सभी समाज की प्रतिभाओं के आगे पढ़ने के लिए जो भी योगदान होगा अच्छे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा जैसे आईएएस,आईपीएस कलेक्टर बनने के लिए मैं पूरी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए तैयार हूं प्रतिभाएं निकल के आगे आएं उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा मैं स्वयं अपने पास से उठाऊंगा, अपने उदबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवम क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने कहा भगवान परशुराम के मंदिर को बनाने का प्रण लिया यह बहुत अच्छा नेक कार्य है, निर्माण में जो भी सहयोग होगा मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा, विप्र समाज शुरू से ही समाज को एक नई दिशा दिखाने वाला रहा है विप्र समाज ही समाज को नई दिशा की ओर ले जा सकता है आज बच्चों को कलेक्टर, इंजीनियर,डॉक्टर बनने के साथ ही अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है।

सभी को रोजगार की तरफ भागने की अपेक्षा नैतिक शिक्षा व संस्कार से युक्त होकर उन्नत चरित्र बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हमें न केवल अपने समाज का अपितु संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करना है। पूर्व में भी ब्राह्मण समाज पूरे देश को दिशा देने वाला रहा है। खनिज मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण से लोगों को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर शिक्षा संस्कार से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पन्ना एवं आसपास के समस्त ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
