चलित मॉडलों से बच्चे आसानी से सीख पाएंगे वैज्ञानिक गतिविधियां

शासकीय हाईस्कूल खरखरी अमुवारी में स्थापित किया गया मिनी साइंस सेंटर

कटनी  जिले के शासकीय हाई स्कूल खरखरी अमुवारी के बच्चों को विज्ञान, गणित, तकनीकी व इंजीनिरिंग से जुड़े प्रश्नों के जवाब आसानी से मिल सकेंगे। स्कूल में मिनी साइंस सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें चलित मॉडलों के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक गतिविधियों से रूबरू कराने की व्यवस्था की गई है। केंद्र में विज्ञान, गणित, तकनीकी व इंजीनियरिंग के 75 चलित मॉडल स्थापित किए गए हैं, जिनसे स्कूली बच्चों को सीखने एवं सिखाने की प्रक्रिया को सरल व सुविधाजनक बनाया जा सके। प्रत्येक मॉडल  को रोचक एवं अभिनव ढंग से तैयार किया गया। छात्रों एवं शिक्षकों को सशक्त बनाने हेतु यह एक ऐसा समग्र कार्यक्रम है, जिससे छात्रों को विज्ञान और गणित की बुनियादी अवधारणा को आसानी से समझने में मदद मिल सकेगी। इस हेतु स्टेम लर्निंग के प्रशिक्षक द्वारा शाला में 2 शिक्षकों व 10 विद्यार्थियों को 1 दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मिनी साइंस सेंटर की स्थापना एसीसी ट्रस्ट द्वारा स्टीम लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई है।

            मिनी साइंस सेंटर का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह व अमेेहटा एसीसी प्रोजेक्ट हेड मनोज शर्मा की उपस्थिति में किया गया। आसपास के क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु चलित कंप्यूटर बस, आईटी लैब का भी जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम ने अवलोकन किया। प्रोजेक्ट हेड श्री शर्मा द्वारा शासकीय हाई स्कूल खरखरी अमुवारी के प्रभारी प्राचार्य को स्मार्ट क्लास हेतु एलसीडी प्रोजेक्टर व प्रोजेक्टर स्क्रीन भी प्रदान की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें