राज्य खेल अकादमियों में चयन के लिये आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण में 205 प्रतिभागी हुये शामिल
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमियों हेतु जिले में खिलाडि़यों का शारीरिक दक्षता परीक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिभा चयन के चौथे दिन सम्पूर्ण जिले से 400 बालक व बालिकाओं को आमंत्रित किया गया। जिसमें 205 बालक व बालिकाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्षन किया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजय भार ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान जिले के जिला रोजगार अधिकारी डी0के0पासी द्वारा आये हुए सभी प्रतिभागियों को अपने फिल्ड में अच्छी मेहनत करने, लक्ष्य बनाने, किसी भी फिल्ड में बेहतर प्रदर्षन ही आगें बढ़ा सकता हैं का मंत्र दिया गया। इस चयन ट्रायल में उत्क्ष्ट प्रदर्षन करने वाले सभी खिलाड़ी चयनित होने पर जबलपुर में संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले द्वितीय स्तर खेल परीक्षण में सम्मिलित होंगे। यह आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, षिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से कराया जा रहा है।
बालक व बालिकाओ का चयन शिक्षा विभाग के अनुप डॉंगीवाला और शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक व समस्त खेल प्रभारी, खेल संघ से हरीश परोहा, प्रताप निषाद्, ए0सी0सी0 कैमोर से अनुप श्रीवास, पहाड़ी खेल मैदान से लोहा सिंह, कन्हवारा से राजू मोर्य, योगाचार्य राजकिशोर पटेल, योग शिक्षक सुनिता मित्रा, सुशील श्रीवास, आदिमजाति कल्याण विभाग के समस्त खेल शिक्षकों के द्वारा किया गया। 4 सितम्बर 2021 को सरल क्रमांक 1301 से 1700तक के बालक व बालिकाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रातः 7:30 बजे से किया जायेगा।

