केन्द्र आइए, मिलेगी जानकारी, धान की कौन सी किस्म की करें बोनी

कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौध में धान की एक दर्जन से अधिक किस्मों का किया गया है फसल प्रदर्शन

कटनी  आपकी भूमि के अनुरूप कौन सी धान अच्छा उत्पादन देगी और कितने दिनों व कितने पानी की जरूरत होगी। इस बात की जानकारी आपको चाहिए तो आप आइए पिपरौध कृषि विज्ञान केन्द्र। यहां पर एक ही स्थान पर आपको धान की जहां विभिन्न किस्मों की जानकारी मिलेगी तो उनकी बोनी करने से होने वाले फायदे की जानकारी भी उपलब्ध होगी। कृषि विज्ञान केन्द्र में विभाग ने परिसर में एक दर्जन से किस्म की धान का फसल प्रदर्शन किया है। जिसमें बकायदा बोर्ड लगाकर किस्मों के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। केन्द्र में अधिक पानी व कम पानी में होने वाली धान की फसलों के अलावा कौन से बीज किस बीमारी से उपचारित हैं, इसका भी प्रदर्शन बोर्ड के माध्यम से किया गया है। इतना ही नहीं धान प्रति हेक्टेयर कितना उत्पादन देगी, इसको भी प्रदर्शित किया गया है। किसान फसल प्रदर्शन के जरिए जानकारी प्राप्त कर उन्नत तरीके से खेती कर अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं।

इन धान की किस्मों का किया गया प्रदर्शन

            कृषि विज्ञान केन्द्र में पूसा सुगंधा 4, जेआरबी 1, कालीमूंछ, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1, बासमती 1121, चिन्नौर, एमटीयू 1010,सहभागी, जेआर 206, जेआर 81 सहित अन्य धान का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन स्थल पर धान की अवधि, उपज प्रति हेक्टेयर के साथ विशेष गुण को प्रदर्शित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें