अमेरिका में स्कूल खुलने के बाद से ढाई लाख से ज्यादा बच्चे हुए कोरोना संक्रमित
कोरोना का ये साप्ताहिक आंकड़ा अब जून की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक है, जब एक सप्ताह की अवधि में सिर्फ 8,400 बच्चे ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते सात सितम्बर को एक दिन में कोरोना के 152,393 मामले दर्ज किए गए जबकि महामारी से 1,499 लोगों की मौत हो गई। जोंस हापकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में रोजाना आने वाले मरीजों का सात दिन का औसत सोमवार को 137270 था। इसी समय पिछले साल यह औसत संख्या 39000 थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में रोजाना का औसत तीन गुना ज्यादा हो गया है। अमेरिका में अब तक 53 फीसदी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें से 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक खुराक ही लग पाई है।
