कैमोर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की दो मोटरसाइकिल किया जप्त

Advertisement

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज केडिया और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयराघवगढ़ श्रीमती शिखा सोनी के निर्देशन में थाना कैमोर के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ कर गिरोह का खुलासा किया और पकड़े गए आरोपियों से चोरी की दो नई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। टीआई कैमोर अरविंद जैन के नेतृत्व में गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर साहिल मारवे पिता अशोक कुमार मारवे करीब 18 साल 6 माह निवासी अपरलाइन रेलवे कॉलोनी , शक्ति धाम मंदिर के पास थाना सिविल लाइन, जबलपुर को कैमोर में पकड़ा जा कर उसके पास से एक नई बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल काले रंग की जप्त की गई , जो इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मोटरसाइकिल एम पी 21 एम एम 6953 दिनांक 27. 08. 2021 को खितौली रोड बरही से चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी के साथ पकड़े गए एक अन्य नाबालिग आरोपी से दिनांक 31.08. 2021 को बरही बस स्टैंड से चोरी की गई एक नई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP 21 MP 3701 जप्त की गई है, आरोपियों से चोरी गई अन्य मोटरसाइकिल के बारे में अन्य थानों की पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है । शातिर मोटरसाइकिल चोरों ने बताया कि वह मास्टर चाबी से कुछ मिनटों में ही मोटरसाइकिल को चोरी कर एक जिले से दूसरे जिले में जाकर बेंच देते हैं और अपनी शौक जरूरतों को पूरा करते हैं। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन द्वारा टीआई कैमोर अरविंद जैन और उप निरीक्षक आरपी रावत , सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत , आरक्षक सुनील स्वर्णकार को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें