मोरक्को के राजा ने प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति की

Advertisement

(रबात) मोरक्को के राजा मोहम्मद- 6 ने रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स के अध्यक्ष अजीज अखनौच को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। अखनौच अब नई सरकार की स्थापना करेंगे। दरअसल, बुधवार को मोरक्को में संसदीय चुनाव हुए थे। इन चुनावों में रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स को 595 में से सबसे अधिक 102 सीटें प्राप्त हुई थीं। इसके विपरीत पूर्व प्रधानमंत्री साद दाइन अल ओतमानी की पार्टी की जस्टिस एंड डेवेलपमेंट पार्टी को केवल 13 सींटे मिलीं। इसके एक दिन बाद जेडीपी ने सरकार से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने नतीजों को असंगत करार दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें