विकलांग महिला की मदद कर पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की

भोपाल : 

      मानवता की मिसाल तब सार्थक होती है जब कोई किसी के काम आये। इस विषम परिस्थिति में भी लोगों के लिए लोगों के लिए कर्तव्य परायणता और उदारता से सबकी मदद करना समर्पित सेवा भाव है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने में कई मानव हाथ सामने किसी ना किसी रूप में आते है। वही आज  करीब संध्या कालीन समय में एक विकलांग महिला उम्र करीब 55-60 साल जो कि पीरगेट तरफ से तीन पहिये वाली सायकल से आ रही थी। इसी दौरान चढ़ाई काफी ज्यादा होने के कारण महिला को सायकल चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी।  इसी बीच महिला थाना प्रभारी श्रीमती अजिता नायर सहित महिला थाना स्टॉफ इमामीगेट पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी महिला थाना प्रभारी की नजर उस महिला पर पड़ी उन्होंने साथ मे ड्यूटी कर रहे स्टॉफ को तत्काल मदद करने को कहा। इस पर पुलिस जवानो में प्रधान आरक्षक श्री प्रदीप शर्मा और आरक्षक श्री नीरज घारू द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का ध्यान रखते हुए उस महिला की तीन पहिया सायकल को धकाते हुए हमीदिया अस्पताल तक पहुंचाया।
इस कड़ी धूप और बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को मदद देना सराहनीय कार्य और जज्बे को सभी शहर वासी अभीनंदन करते है। संबंधित महिला से बातचीत करने पर महिला ने बताया कि वह अकेली रहती है। हमीदिया अस्पताल में कुछ आवशयक कार्य के चलते अकेले ही आना पड़ा।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें