ब्रेकिंग न्यूज़ : किसान बँधु पंजीयन करायें और पायें फसलों का समर्थन मूल्य

(भोपाल) किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में लिये जा रहे निर्णयों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये, ज्वार 2738 रुपये और बाजरे का 2250 रुपये घोषित करने पर मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से सभी का आभार भी व्यक्त किया है।

श्री कमल पटेल ने धान, ज्वार, बाजरा का उत्पादन करने वाले कृषकों से अपील की है कि वे अपनी फसलों के विक्रय के लिये पंजीयन करायें। उन्होंने बताया है कि 15 सितम्बर से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है। किसान बँधु धान, ज्वार, बाजरे की फसलों का पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर फसलें विक्रय कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें