ग्राउंड टूथिंग नक्शे में बरती लापरवाही पर बड़वारा के तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बड़वारा के तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कटनी  आबादी सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त नक्शे में ग्राउंड टूथिंग न करने के कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी ने बड़वारा के तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही तीन दिन में नक्शे जमा करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि नक्शे जमा करने के साथ ही यदि उनके द्वारा प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं की जाती है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

            पटवारी अश्विनी कोरी, सल्हना व मिडरा, पटवारी संजय जैन, कोडो, सुनारी, कछारी और पटवारी अनिल गुप्ता, भजिया व ठगुवा को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में अनुविभागीय अधिकारी ने कहा है कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा प्राप्त हुए नक्शे आप सभी को 28 अगस्त को ग्राउंड टूथिंग के लिए दिए गए थे। जिन्हें आपके द्वारा आज तक जमा नहीं किया गया और बार-बार निर्देशित करने के बाद भी कार्य में प्रगति नहीं दिख रही है। जिससे शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना के प्रति आपकी उदासीनता व लापरवाही परिलक्षित होती है। एसडीएम ने कहा है कि तीन दिवस के अंदर अपने-अपने समस्त ग्रामों की ग्राउंड टूथिंग कर नक्शे जमा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समय सीमा पर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें