कोरोना को मात देकर घर लौटे इटारसी नगर के 5 मरीज हारेगा कोरोना, जीतेगा होशंगाबाद

होशंगाबाद :

होशंगाबाद जिले के इटारसी नगर के 5 कोरोना मरीज 28 अप्रैल को देर रात चिरायु अस्पताल भोपाल से डिस्चार्ज  होकर वापस अपने घर इटारसी लौट आए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण  की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम एवं प्रबंध किये गये है। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध हो इसकी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, परिणाम स्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को जिले के 8 मरीज स्वस्थ्य होकर वापस आए थे और 28 अप्रैल को देर रात 5 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे हैं इस तरह जिले में कुल 13 मरीज डिस्चार्ज होकर वापस लौट आए हैं। नायाब तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर ने बताया है कि गत रात्रि लौटे मरीजो में मोहम्मद इदरीस, फाहिजा कुरैशी, राहमुतन्निसा, आदिल खान एवं शहनाज बी शामिल हैं। इन सभी को 14 दिनो के लिए होम क्वारेनटाइन किया गया है। स्वस्थ्य होकर वापस आए सभी मरीजो ने उपचार हेतु की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें