गुटखा खाकर थूकना पटवारी को पड़ा महंगा

बालाघाट : 

एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ दो दिन का वेतन काटने का आदेश

किरनापुर के पटवारी राजुकमार लिल्हारे को सार्वजनिक स्थल पर गुटखा खाकर थूकना महंगा पड़ गया है। किरनापुर एसडीएम सुश्री आयुषी जैन आज 29 अप्रैल को किरनापुर के क्वेरंटाईन सेंटर के निरीक्षण के लिए अन्य अधिकारियों के साथ पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवारी को गुटखा खाने के बाद थूकते हुए देख लिया। पटवारी को इस तरह सार्वजनिक स्थल पर थूकने के लिए उन्होंने फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्होंने पटवारी श्री लिल्हारे पर सार्वजनिक स्थल पर थूक कर गंदगी फैलाने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है और उसका दो दिनों का वेतन काट कर उस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के आदेश दे दिये है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने कोविड-19 के कारण होने वाली महामारी को संक्रामक बीमारी के रूप में अधिसूचित किया है। यह बीमारी संक्रमित वस्तु को स्पर्श करने तथा संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने तथा थूकने से बहुत तेजी से फैलती है। इस वैश्विक बीमारी के मद्देनजर राज्य शासन ने नागरिकों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया है और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें