आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
दमोह :
28 लीटर हाथ भट्टी शराब, महुआ लाहन करीब 430 किलो ग्राम एवं मदिरा बनाने के उपकरण जब्त किए
दमोह आबकारी विभाग ने आज गतदिवस जिला आबकारी अधिकारी दमोह के निर्देशों के पालन में वृत दमोह (अ) एवं ( ब) में दमोह जबलपुर नाका, कुचबंदिया मोहल्ला, ग्राम लकलका एवं तेंदूखेड़ा में दबिश देकर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के मध्य प्रदेश प्रबन्धन आवकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण कायम कर लगभग 28 लीटर हाथ भट्टी शराब, महुआ लाहन करीब 430 किलो ग्राम एवं मदिरा बनाने के उपकरण जब्त किएl
ज्ञात हो कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को रोकने विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी हैं। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, जय प्रकाश सिरोठिया, मडुसुदं दीवान, सुरेश गौड़, आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हरि सिंह और छोटे लाल चौरसिया सहयोगी रहे।
