जिला, विकासखण्ड स्तर पर कोविड केयर सेंटर स्थापित
उमरिया :
अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंकित अस्थाना ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत शासन के गाईड लाईन के अनुसार कोविड 19 के संक्रमण को दृश्टिगत रखते हुए जिला , विकासखण्ड स्तर पर कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें करकेली कें अन्य पिछडा वर्ग हास्टल शहरी क्षेत्र उमरिया में 16 बिस्तर का, मानपुर के रैनबो रिसोर्ट ताला में 10 बिस्तर का तथा पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली की पुरानी बिल्डिंग में 16 बिस्तर का शामिल है।
