कंगना रनौत ने करीना कपूर खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

(नई दिल्ली) बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करीना कपूर की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा-‘सबसे गॉरज्स करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे।’ इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

कंगना का यह पोस्ट चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत और करीना कपूर खान का नाम फिल्म ‘सीता-एक अवतार’ को लेकर चर्चा में था । कहा जा रहा था कि अलौकिक देसाई निर्देशित इस फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर खान को अप्रोच किया गया है, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका खंडन किया और फिल्म में सीता के किरदार के लिए कंगना रनौत के नाम पर मुहर लगाई थी। वहीं करीना कपूर की बात करें तो वह अपना 41 वां जन्मदिन अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ मालदीव में सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आयेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें