ब्रेकिंग न्यूज़ : बाणसागर बॉध डूब में आयी जमीन के किसानो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

(बरही)  विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम ओबरा एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों द्वारा बरही एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर आदरणीया एसडीएम महोदया को ज्ञापन सौंपा। बाणसागर बॉध डूब प्रभावित महानदी के किनारे बसे ग्रामों के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा गरीब किसानों की जमीन पुनः 2013 के सर्वे में डूब में आई जिसका अभी तक निराकरण नहीं किया गया लगभग 8 वर्ष से ज्यादा समय होने के पश्चात भी अभी तक सरकार ने गरीब किसानों की जमीन घर मकान खेत कुआं पेड़ आदि डूब में चले गए हैं और अभी तक किसी भी प्रकार की सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है

जिस पर किसानों का लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है इसके संबंधित एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने जल्द से जल्द निराकरण करने का आग्रह किया ऐसा न कर पाने की स्थिति में किसान आंदोलित होकर आंदोलन की राह इख्तियार करेगा जिसकी जिम्मेदार सरकार रहेगी ऐसा किसानों ने कहा और एसडीएम महोदया ने कहा की लगभग आपके ग्रामों की फाइल तैयार हो चुकी है और सभी प्रकार की जांच एकत्रित की जा चुकी है बहुत जल्द से जल्द मुआवजा भी घोषित होगा कृपया थोड़ा समय दें।

इस दौरान ओबरा ग्राम के किसान रवि तिवारी , ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, गोरेलाल चौधरी, मुन्नी बाई जायसवाल, शंकर मिश्रा, शिवम् स्रीवास्तव, हेतराम विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, भैयालाल चौधरी, राजभान, एवं किसानों की बात रखने के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित संजय बिलौहॉ वा सेवादल ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश राय उपस्थित रहे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें