बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 4 अक्टूबर को होगा, अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन
18 से 25 आयुवर्ग के 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
कटनी – प्राचार्य शासकीय औद्योगित प्रशिक्षण संस्थान कटनी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटनी मे एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 4 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस मेले में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी को 10वीं उत्तीर्ण के साथ ही आईटीआई में उत्तीण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिये। इस अप्रेन्टिसशिप अवधि में स्टाईपेण्ड रुपये 7 हजार से 9हजार रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधायें चयनित अभ्यर्थी को दी जायेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस मेले में शामिल होने के लिये अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 4 अक्टूबर 2021 की प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभागियों के लिये यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
