मंडला-जबलपुर रोड के शेष निर्माणाधीन कार्य जल्द करें पूरा – कलेक्टर हर्षिका सिंह

(मण्डला) कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला-जबलपुर रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मंडला-जबलपुर मार्ग को पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए नोडल अधिकारियों से सड़क निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी नियमित रूप से मंडला-जबलपुर मार्ग के निर्माण कार्य को पूरा कराएं। इसी प्रकार सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तय मानकों का विशेष ध्यान रखें। नोडल अधिकारी नियमित रूप से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने दौरा करें। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी एवं जीडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रूके हुए कार्यों को पुनः प्रारंभ करें तथा सड़क का जल्द निर्माण पूरा करें।
श्रीमती सिंह ने पुलिया एवं रिटेनिंग वॉल के काम के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को सड़क निर्माण के कार्य की पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि मंडला-जबलपुर मार्ग में आवश्यक जगहों पर संकेतक लगाएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सतत् रूप से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी कार्यपालन यंत्री एवं एमपीआरडीसी तथा जीडीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें