मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला जन दायित्व

Advertisement

मध्यप्रदेश विधानसभा में छठवीं बार विधायक, तीसरी बार सरकार में कर रहे प्रतिनिधित्व

(भोपाल) राष्ट्रीय राजनीति में किसानों, गरीबों और युवाओं का सम्मान बढ़ाने वाले दतिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का सबसे खास चेहरा हैं। श्री मिश्रा जी डबरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और दतिया विधानसभा क्षेत्र से तीन बार रहे लगातार छठवीं बार विधायक हैं l कैबिनेट गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में हुई जब वे पहली बार ग्वालियर में छात्र संघ के सचिव बने। 1990 में वे पहली बार विधायक बने और 1998 में उन्हें उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिला। इस दौरान वे भाजपा विधायक दल के सचेतक और लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे। 2003 में सरकार में वे विधि एवं विधायी कार्य, संसदीय कार्य, सहकारिता, स्कूल शिक्षा मंत्री, नगरीय शासन एवं विकास में अलग अलग समय पर मंत्री रहे। इस दौरान उन्हें उत्कृष्ट मंत्री का पुरस्कार भी मिला।
इसके बाद 2008 में बनी सरकार में वे लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, आवास और पर्यावरण मंत्री रहे। 2013 में फिर वे लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, ससंदीय कार्य, जल संसधान और जनसंपर्क मंत्री रहे। वर्ष 2018 में दतिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और सरकार में कैबिनेट गृह मंत्री बने l शिवराज सरकार के संकटमोचक डॉ. नरोत्तम मिश्रा को केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश शासन के अधिकृत प्रवक्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खासम खास डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राष्ट्रीय राजनीति में अहम् भूमिका है l

रिपोर्ट: पंकज पाराशर छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें