चम्बल कमिश्नर श्रीमती तिवारी के प्रयासों से नवोदय विद्यालय के बच्चे उड़ीसा पहुंचेंगे (कहानी सच्ची है)
मुरैना:
बच्चों को उड़ीसा भिजवाने की स्वीकृति आते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे
चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी के विशेष प्रयासों से नवोदय विद्यालय के बच्चे अपने गृह जिले उड़ीसा के अंगुल पहुंचेंगे। उड़ीसा राज्य से स्वीकृति प्राप्त होते ही सभी 22 बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इन 22 विद्यार्थियों में 9 छात्रायें है।
ज्ञातव्य रहे कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते यह बच्चे अपने गृह जिले अंगुल उड़ीसा जाने के लिये विचलित थे। जैसे ही इन बच्चों की खबर चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी को लगी तो उन्होंने सीधे उड़ीसा सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के सचिव श्री भास्कर शर्मा से अनुरोध किया कि बच्चे अपने गृह जिला उड़ीसा जाना चाहते है। इसी के साथ चम्बल कमिश्नर ने नवोदय विद्यालय से प्रस्ताव तैयार करके मध्यप्रदेश शासन और उड़ीसा शासन को प्रस्ताव भेजा। कमिश्नर ने दिल्ली उड़ीसा भवन के आवासीय आयुक्त श्री राजीव मिश्रा से भी इन बच्चों को उड़ीसा भिजवाने के लिये अनुमति दिलवाने का अनुरोध किया। कमिश्नर ने स्वीकृति दिलाने के लिये नवोदय विद्यालय के प्राचार्यों से भी सतत् संवाद बनाकर रखा।
चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने बताया कि आज इन बच्चों को उड़ीसा भिजवाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। स्वीकृति प्राप्त होने की खबर पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे खुशी के मारे खिल उठे। है। कमिश्नर श्रीमती तिवारी ने मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास को इन सभी बच्चों को अनुकुल समुचित व्यवस्थाओं के साथ इनके गृह जिले भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।
शनिवार को चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी नवोदय विद्यालय जौरा पहुंची। कमिश्नर श्रीमती तिवारी को देखकर बच्चे प्रफुल्लित हो गये। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर श्रीमती तिवारी को भी बहुत खुशी हुई। उन्होंने बच्चों की बैठक लेकर उन्होेंने कोरोना वायरस से बचाव के लिये विभिन्न उपाये बताये। उन्होंने सभी को सोशल डिस्टेसिंग बनाने, मुंह पर हमेशा मास्क, लगाकर रखने, बार-बार साबुन से हाथ धोते रहना। अपने आप को साफ-सुथरा रखने, सेनेटाइज करते रहना सहित अन्य सलाह मशवरा दिये। उन्होंने बच्चों से चम्बल संभाग की गौरवशाली परम्पराओं, यहां की संस्कृति के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब यह दस्यु इलाका नहीं एक विकास की धारा से जुड़ा हुआ विकसित संभाग है। यहां सरसों के रूप में पीले सोने की खेती होती है। जो यहां के किसानों को समृद्ध बनाती है।
चम्बल कमिश्नर ने सभी बच्चों से कहा कि आपको उड़ीसा भिजवाने के लिये अच्छी बसों की व्यवस्था कलेक्टर द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह बस आप सभी को सागर से उत्तप्रदेश होते हुये रायपुर बोर्डर पर छोड़ेंगी। जहां से उड़ीसा शासन के अधिकारी आपको लेकर जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को लंच की नाईट हाल्ड व्यवस्था सागर रायपुर के नवोदय विद्यालय में की गई है। मौके पर बच्चों एवं प्राचार्य नवोदय ने कमिश्नर चम्बल संभाग श्रीमती रेनू तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
