धारा 144 उल्लंघन कर बिना कारण घूमते मिलने पर 25 लोगो के विरूद्ध हुई कार्यवाही

बड़वानी :

बड़वानी टीआई श्री राजेश यादव ने नगर में लागू धारा 144 का उल्लंघन कर इधर – उधर घूम रहे 25 लोगो पर धारा 188 की कार्यवाही की है। साथ ही चेतावनी है कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही सत्त प्रारंभ रहेगी। अतः आमजन लागू नियमो, प्रावधानो का पालन अनिवार्य रूप से करें। अन्यथा दोषियों के विरूद्ध और कठौर कार्यवाही की जायेगी।
थाना बड़वानी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन पर आज कार्यवाही हुई है उनमें भूवानसिंह पिता सुखलाल चौहान 50 वर्ष निवासी महालक्ष्मी गेस्ट हाउस बड़वानी, केशरिया पिता भगवान साभले 65 वर्ष निवासी झामरिया गार्डन, मोहन पिता दिनेश यादव 24 वर्ष निवासी लक्ष्मी टाकीज के पास बडवानी, अमरसिंह पिता तेनसिंग भुरिया 55 वर्ष निवासी राजघाट बसाहट, मुरलीराज बैरागी 55 वर्ष निवासी भीलखेडा बसाहट, जयराम अवास्या 40 वर्ष निवासी भीलखेडा बसाहट, गोपाल अवास्या 60 वर्ष निवासी भीलखेडा बसाहट, महेश जयसवाल 40 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड बडवानी, सजय चौहान 50 वर्ष निवासी खदान मोहल्ला बडवानी, सावन चौहान 28 वर्ष निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, नरेन्द्र ठाकुर 32 वर्ष निवासी रामकुल्लेश्वर बडवानी, अमरसिंह सोलंकी 61 वर्ष निवासी खदान मोहल्ला बडवानी, फाकल कहार 40 वर्ष निवासी रानीपुरा बड़वानी ,शंकर धनगर 50 वर्ष निवासी भारुड मोहल्ला बडवानी, फारुख खान 36 वर्ष निवासी बोरलाय, दिनेश धनगर 38 वर्ष निवासी चुनाभट्टी बडवानी, अंगेश सोलंकी 25 वर्ष निवासी ठेन्चा, मुकेश अखाडे 25 वर्ष निवासी नवलपुरा बडवानी,  मोहिन मंसूरी 23 वर्ष निवासी बोरलाय, लालचन्द जाट 48 वर्ष निवासी ब्रजबिहार कालोनी बड़वानी, कुरबूद्दीन शेफउद्दीन 30 वर्ष निवासी बोहरा मोहल्ला बडवानी, जुजर बोहरा 45 वर्ष निवासी मिर्ची मोहल्ला बडवानी, यूसुफ सेफउद्दीन 27 वर्ष निवासी बोहरा मोहल्ला बडवानी, निलेश कुशवाहा 31 वर्ष निवासी तुलसीदास मार्ग बडवानी, कुतुबउद्दीन हुसैन 60 वर्ष निवासी देवीसिंह मार्ग बडवानी के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इसके तहत इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें