रूस में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1,015 लोगों की मौत, सख्त पाबंदियां लगाने का प्रस्ताव
वहीं, मास्को के मेयर सर्गेई सोबियानिन ने कहा कि गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। सबसे चिंता की बात बुजुर्ग आबादी का कोरोना की चपेट में आना है। रूस में 60 प्रतिशत से ज्यादा मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं। संक्रमित लोगों में से 80 प्रतिशत लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है और 86 प्रतिशत मौतें हुई हैं। कोरोना संक्रमण के गंभीर प्रभाव को देखते हुए 1.24 करोड़ की आबादी वाले मास्को शहर में 25 अक्टूबर से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को चार महीने या टीका लगवाने तक घर में ही रहने को कहा गया है। वहीं रूस में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही लोगों में भी स्पुतनिक वी टीका लगवाने को लेकर झिझक ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

