दीपावली के त्यौहार पर मिट्टी के दीपक जलायें – कलेक्टर बी.कार्तिकेयन
(मुरैना) दीपावली के त्यौहार पर जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हार समुदाय के व्यक्तियों द्वारा मिट्टी के दीपक बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में त्यौहार पर विक्रय के लिये लाया जाता है। कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने कहा है कि दीपावली के त्यौहार के दौरान मिट्टी के दीपकों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाए। अपने घरों में मिट्टी के दीपक ही जलायें।
कलेक्टर ने दीपकों की बिक्री के लिये बाजारों में आने वाले ग्रामीणों, कुम्हार को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये। साथ ही मिट्टी के दीपकों के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जाए।

