कमिश्नर और आईजी ने किया पुलिस कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण

कटनी  कमिश्नर जबलपुर महेशचन्द्र चौधरी और आईजी पुलिस बी0एस0 चौहान ने कटनी भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरे का कन्ट्रोल रुम भी देखा। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि कटनी शहर के विभिन्न चौराहोंप्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील जगहों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी कन्ट्रोल रुम से की जा रही है। लॉकडाउन की अवधि में सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम के माध्यम से व्यवस्थाओं के परिचालन में बहुत मदद मिलती है। उन्होने बताया कि कन्ट्रोल रुम में शीघ्र ही नगर और ग्राम सुरक्षा समितियों को भी संबद्ध किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें