सम्पूर्ण जिले के व्यक्तियों का हैल्थ चैकअप का प्लान बनायें – कमिश्नर

कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी गतिविधियों की समीक्षा

कटनी  कमिश्नर जबलपुर संभाग महेशचन्द्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक बी0एस0 चौहान ने शनिवार को कटनी जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य और नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और बचाव की गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवा प्रबंधों और लॉकडाउन सहित कानून और व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, वन मण्डलाधिकारी राजेश राय, अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, एसडीएम बलबीर रमन, सीएसपी संदीप शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, नोडल अधिकारी यशवंत वर्मा भी उपस्थित थे।

            कमिश्नर श्री चौधरी ने कहा कि कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन के उपायों से जिला ग्रीन जोन में रहा है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण संदिग्ध व्यक्तियों के उपचार और नर्सिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी प्रयास करें। उन्होने कहा कि यदि कोई कोरोना संक्रमण पॉजीटिव केस भी प्रकाश में आता है, तो उसके जबलपुर रेफर नहीं करते हुये जिले में ही उपचारित करने की क्षमता विकसित करें। उन्होने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़-भाड़ नहीं होने दें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करायें। कन्टोन्मेन्ट एरिया सहित शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों और पब्लिक प्लेस में डिसइन्फेक्शन और साफ-सफाई की कार्यवाहियां निरन्तर चलती रहें।

            कमिश्नर श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के अतिरिक्त पूरे जिले के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच का प्लान बनाकर लागू करें। ताकि स्वास्थ्य सर्वेक्षण में आये रोगियों का समुचित इलाज हो सके। इस प्रक्रिया को सतत् रुप से 2 या तीन माह पश्चात पुनः रिपीट करें।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल और अधिग्रहित प्राईवेट अस्पताल मिलाकर कुल 200 बैड के आईसोलेशन की सुविधा जिले में उपलब्ध है। जिन्हें अस्पताल के आम वार्ड से पृथक आने-जाने और उपचारित करने की सुविधा से सुसज्जित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 निगम ने स्वास्थ्य विभाग की अवसंरचना और कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी देते हुये बताया कि जिले में 6 संस्थाओं को कोविड केयर सेन्टर और 8 संस्थाओं को कोविड हेल्थ सेन्टर के रुप में विकसित किया गया है। जिले में सर्दी, जुखाम, बुखार के रोगियों को देखने क्लीनिक, संक्रमण से संबंधित सूचनाओं के लिये कॉल सेन्टर, टेलीमेडिसिन की सुविधा भी संचालित की गई है। कमिश्नर श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना से भयभीत होने की जरुरत नहीं है। कोरोना संक्रमित मरीजों को अच्छी गुणवत्ता की डाईट, शुद्ध पेयजल, वेन्टीलेशन और ऑक्सीजन के सपोर्ट सिस्टम की मौजूदगी में आसानी से ठीक किया जा सकता है।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें