सीबीआई ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को किया गिरफ्तार

(गुवाहाटी) सीबीआई ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को उनके गुवाहाटी स्थित सोरुमटरिया आवास से गिरफ्तार कर लिया। घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा देख सीबीआई सैकिया को घर के पीछे वाले रास्ते लेकर निकल गई। उल्लेखनीय है कि आज सीबीआई की एक टीम ने अचानक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक सैकिया के घर पर छापा मारा। अशोक सैकिया के भाई देबब्रत सैकिया असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। यह छापा कथित तौर पर एस्कार्ड बैंक ऋण घोटाला मामले में मारा गया। अशोक सैकिया के विरुद्ध गुवाहटी के पलटन बाजार थाने में केस संख्या 202/1998 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। यह मामला 2001 में सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था।

अशोक सैकिया पर सीबीआई की कोलकाता शाखा में 5/ई/2001 और 6/ई/2001 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अशोक सैकिया को 2013 में 6/ई/2001 मामले में दोषी करार दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा अशोक सैकिया दोबारा कोर्ट में अपील करने के बाद फरार था। अशोक सैकिया को अब 9 नवम्बर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना है। अशोक सैकिया ने बताया कि कोर्ट में पहले ही मामले का निपटारा हो चुका है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के चलते सीबीआई ने अभियान चलाया है। अशोक सैकिया के विरुद्ध नौ लाख रुपये का लोन घोटाला का मामला था। अशोक सैकिया पहले ही कर्ज चुकाने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक मामले के निस्तारण के खिलाफ एक और केस चल रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *