कृषकों के आधार लिंक खातों में ही किया जाएगा उपार्जन राशि का भुगतान
(कटनी) – भारत सरकार के निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकान पर उपार्जित अनाज का भुगतान संबंधित कृषक को उसके आधार लिंक खातों में ही किया जाएगा। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी किसान जिन्होंने फसल विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, उनका उनके आधार नंबर से कम से कम एक खाता लिंक होना चाहिए, जिस पर विक्रय फसल की राशि का भुगतान किया जा सके।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विभाग द्वारा दो स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रथम स्तर पर हितग्राही द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर व आधार नंबर का मिलान कराया जा रहा है, जिससे आधार नंबर का सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर आधार नंबर का सत्यापन ओटीपी माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर उक्त आधार नंबर में दर्ज खाते का सत्यापन भी किया जाएगा। इस संबंध में सभी पंजीकृत किसानों को एसएमएस भी भेजा गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा है कि सभी किसानों से धान फसल पंजीयन में दर्ज बैंक खाता व मोबाइल नंबर अपने आधार नंबर से लिंक करा लें, ताकि उन्हें भुगतान प्राप्त करने में दिक्कत न हो और उनका भुगतान समय पर हो सके।
