विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
बड़वानी:
प्राचार्य डॉ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्शन में कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 03 मई को 27 वें विष्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जानकारी दी गई। कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, जितेंद्र चौहान, राहुल मालवीया और कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि यूनेस्को की सिफारिष पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसम्बर 1993 में यह घोषणा की कि प्रतिवर्ष 03 मई को इस दिवस का आयोजन करके दुनिया को स्वतंत्र प्रेस के महत्व से अवगत कराया जायेगा। 2020 के विष्व प्रेस दिवस की थीम है- जर्नलिज्म विदाउट फियर एंड फेवर अर्थात् बिना डर और पक्षपात के पत्रकारिता। भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (क) के द्वारा दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में प्रेस की स्वतंत्रता भी सम्मिलित है। कोरोना संकटकाल में मीडिया कर्मी कोरोना वारियर्स बनकर सभी तक महत्वपूर्ण सूचनाएं और जानकारियां पहुंचा रहे हैं। सभी सम्मानीय मीडिया कर्मियों को विष्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई।
