संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न

मण्डला:

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक निवास डॉ. अषोक मर्सकोले, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, भीष्म द्विवेदी सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित उपस्थित रहे। बैठक में 3 मई के पश्चात् ग्रीन जोन में रहने वाले जिलों में प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिए दी जाने वाली छूट पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रीन जोन में होने के कारण जिले के भीतर आवश्यक गतिविधियों को चालू रखने संबंधी चर्चा हुई। इसी प्रकार अंतरजिला परिवहन के लिए ट्रांसपोटरों के साथ बैठक, विवाह समारोह के आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश, कृषिमंडी में खरीदी सौदा पत्रक, मनरेगा के तहत खोले जाने वाले कार्य आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सीमाओं पर बने चैकपोस्ट को 17 मई तक यथावत रखने पर सहमति बनी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें