जिले मे गुजरात से आये 27 मजदूर जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया होमक्वारेनटाईन

सिंगरौली:

कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के निर्देश के परिपालन में आज जिला मुख्यालय स्थिति राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में गुजरात  से आये हुये 27 मजदूरो का विधिवत मेडिकल टीम के द्वारा जाच की गई। इस संबंध मे जानकारी देते हुये तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा ने बताया कि  गुजरात से कुल 27 मजदूरो आये है मजदूर देवसर एवं चितरंगी तहसील के विभिन्न गावो के  है जिन्हे उनके घरो तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि इन मजदूरो को 14 दिनो तक इनके घरो मे होमक्वारेनटाईन किया जायेगा।-

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें