जिला जेल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हरदा:

उप अधीक्षक जिला जेल हरदा ने बताया कि जिला चिकित्सालय हरदा द्वारा जेल पर चिकित्सा शिविर आययोजित किया गया। शिविर में डॉ. एम.के. चैरे एवं श्री समीर खान, टेक्निशियन द्वारा जेल स्टाफ एवं बंदियों का शतप्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण, इन्फ्रारेड थर्मामीटर से स्केनिंग किया गया। परीक्षण में किसी भी बन्दी को बुखार होना नहीं पाया। सामान्य रूप से बीपी, आँख, कान व दाँत दर्द, सामान्य खाँसी एवं गैस्टिक आदि के बीमार बंदियों को उपचार दिया गया।
डॉ. एम.के. चैरे द्वारा बंदियों को कोरोना संक्रमण के लक्षण एवं बचाव हेतु साफ-सफाई रखने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, नित्य व्यायाम करने एवं सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें