जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

(कटनी) कटनी जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा के कटनी आगमन पर सर्वप्रथम कटनी नगर की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने देवरीकलॉ कटनी में श्री हनुमंत कुटी आश्रम में पहुंचकर परम पूज्य संत महंत श्री श्री 1008 सुरेंद्र दास जी महाराज का मंगलमय सान्निध्य आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ,विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने भी संगठन के पदाधिकारियों के साथ पूज्य महाराज जी का वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात जिला कार्यालय में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा जी का भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने प्रभारी मंत्री शाल, श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत अभिनंदन किया। ततपश्चात प्रभारी मंत्री जी ने कोरोना काल,वेक्सिनेशन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों , सामान्य लोगों कार्यकर्ताओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया व पार्टी संगठन में महत्पूर्ण दायित्वों में नियुक्त हुए पदाधिकारियों महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के संतकुमार रैदास, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजी राजेंद्र कोल का प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा , जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी की उपस्तिथि में पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यक्रताओ से भेट कर उनके कार्यों समस्याओं को जाना।

इस अवसर पर कार्यालय में जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, भाजपा उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सुनील उपाध्याय, गीता गुप्ता , भावना सिंह, किरण जैन, दीपक टंडन सोनी, रामू साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा जैन सोगानी, सह कोषाध्यक्ष सीए अर्पित अग्रवाल, मंत्री अंकिता तिवारी, शिवम शर्मा, कार्यालय मंत्री श्अंबरीश वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण वागीश आनंद, मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, नितिन पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा , मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विकास द्विवेदी, भवर सिंह चौहान, सत्यनारायण अग्रहरी, रमेश शुक्ला, कैलाश जैन सोगानी, रवि खरे, सुरेंद्र पांडे, राजू तिवारी , सुभद्रा सोनी , डॉ रमेश सोनी, शैलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र चनपुरिया, मनोज तिवारी, स्वप्निल पुरवार, बल्ली सोनी, सचिन बहरे, अनुराग त्रिसोलिया, रिंकू कनकने, मनीष त्रिसोलिया, राधेश्याम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही ।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें