बिना परमिट दो बस जब्त ,फिटनेस मे कमियाँ पाए जाने पर फिटनेस भी रद्द
(छिन्दवाड़ा) जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा आज परिवहन अमले के साथ कई दिनों से मिल रही शिकायत पर मोहखेड मार्ग पर वाहनों की जांच की गईं। जिसमें 2 बसें बिना परमिट संचालित पाई जाने पर बसों को जब्त कर मोहखेड पुलिस थाने मे सुरक्षित खड़ा करवाया गया। वाहनों के फिटनेस सम्बंधित नियमों के तहत वाहनों मे स्पीड गवर्नर, अग्निशामक यन्त्र खराब पाया गया, साथ ही अन्य त्रुटियों के कारण वाहनों का फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया । अन्य ऑटो की भी जाँच की गईं, जिसमें दो ऑटो के सभी दस्तावेज पूरे पाए जाने पर दोनों ऑटो चालकों को आर.टी.ओ. श्रीमती चौहान द्वारा प्रोत्साहित किया गया एवं दो अन्य स्थानों पर ऑटो चालकों को बिना दस्तावेज पूर्ण किये वाहनों का संचालन ना करने की समझाईश दी गई।
