जीएसपी सिटी कैम्पस के 57 प्रशिक्षणार्थियों का विभिन्न कम्पनियों में हुआ प्लेसमेंट
(भोपाल) ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैम्पस भोपाल में संचालित ‘एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग’ के द्वितीय बैच के कुल 72 में से 57 प्रशिक्षणार्थियों का विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि एक वर्षीय ‘एडवांस सर्टिफिकेशन इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग’ के द्वितीय बैच का एक वर्षीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैम्पस में प्लेसमेंट सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिंदल गल्फ शा अबुधाबी, बंगेरा प्राइवेट लि., एडरोइट प्राइवेट लि., आइशर कॉमर्शियल व्हीकल, जेबीएम फरीदाबाद, जेसीबी जयपुर तथा वेल्सपन इंडिया प्राइवेट लि. जैसी कम्पनियों में प्रशिाणार्थियों का चयन हुआ है।
