अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी, पोकलेन मशीन जप्त

(होशंगाबाद) जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में शनिवार को इटारसी के ग्राम पाण्डुखेड़ी में  शकुन बाई, हरिदास एवं अन्य की भूमि पर मिट्टी का अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जिला खनिज अधिकारी श्री शशांक शुक्ला ने बताया कि मौके पर 2,221.4 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि इस अवैध खनन में संलग्न पोकलेन मशीन अवैध उत्खनन – कर्ताओं द्वारा मौके से सुबह सुबह ही गायब कर दी गई थी, जिसे तीन घण्टे तक खोजबीन के पश्चात् रामपुरगुर्रा स्थित पेट्रोल पम्प के पास से जप्त किया गया व पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस अवैध उत्खनन में मेसर्स ऋषिराज कंस्ट्रक्शन गैनपुरी, निशि चौधरी, विजय यादव के नाम शामिल है, जिन पर  म०प्र. गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53 के तहत प्रकरण प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर एवं खनिज एवं राजस्व का अमला मौजूद रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें