कैमोर पुलिस ने चंद घंटों में बरामद की चोर सहित चोरी गई मोटरसाइकिल
(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज कुमार केडिया के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस के द्वारा जे. एस.क्यू. ए.सी.सी. कॉलोनी कैमोर से लाल पीयूष प्रताप सिंह के घर के सामने से चोरी गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP 21 MA 7116 कीमती ₹70000 को 24 घंटे में चोर सहित बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 3 एवं 4 दिसंबर 2021 की दरम्यानी रात कैमोर में जे. एस.क्यू . ए. सी. सी. कॉलोनी में रहने वाले लाल पीयूष प्रताप सिंह के घर के सामने मोटरसाइकिल MP 21 MA – 7116 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट पर थाना कैमोर में अपराध क्रमांक 415 /21 धारा 379 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया जाकर टी आई कैमोर अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आर. पी. रावत, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल , आरक्षक अचल एवं होमगार्ड सैनिक मुकेश मिश्रा के द्वारा चोरी गई मोटर साइकिल की पतासाजी की गई एवं 24 घंटे के भीतर उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी चंद्रभान कोरी पिता दशरथ कोरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम धनवाही थाना बदेरा जिला सतना को बेचने का प्रयास करते हुए पकड़ा जा कर बरामद किया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी चंद्रभान कोरी निवासी सतना ने सतना जिले से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है जो जिला सतना पुलिस द्वारा भी पूछताछ की जा रही है।
