विजयपुर इकाई एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा गुना कोरोना रिलीफ फंड में दिया गया 1,81,000 का चेक –
गुना:
कोरोना महामारी से लड़ाई में एक और सहयोगात्मक कदम बढ़ाते हुए विजयपुर इकाई स्थित विंध्याचल क्लब एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से गुना कोरोना रिलीफ फंड में क्रमशः 125000 तथा 56000 रूपये राशि का चेक श्री जगदीप शाह सिंह, महाप्रबंधक (प्रभारी) के द्वारा कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक को दिया गया।
