किसानो की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे – कलेक्टर

होशंगाबाद :

कलेक्टर श्री सिंह ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में गेहूं उपार्जन की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केन्द्रों में आने वाले किसानो की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे एवं केन्द्र पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेसिंग (दो गज की दूरी) का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर श्री जीपी माली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उपार्जन, परिहवन एवं भंडारण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बेयर हाउस प्रबंधक एवं डीएम नान को भंडारण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानो को शीघ्र भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें