अशासकीय विद्यालयों को मान्यता नवीनीकरण के लिए एक वर्ष की छूट

रीवा :

राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियोंवस अशासकीय स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए एक वर्ष की छूट दी गई है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सभी अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल जिनकी मान्यता 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई थी। उन्हें नियमों के अनुसार मान्यता नवीनीकरण के लिए इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया से छूट दी गयी है। इन सभी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए मान्यता नवीनीकरण की फीस आगामी सत्र तक के लिए स्थगित की जाती है। नवीन मान्यता के लिए एमपी ऑनलाइन के मान्यता प्राप्त पोर्टल पर सत्र 2020-21 के लिए आवेदन अपलोड करने के लिए समय सीमा  30 मई 2020 नियत की गयी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें