फ़र्ज़ी दुल्हन बनकर शादी करने वाली लड़कियों को कैमोरे पुलिस ने किया गिरफ्तार
(कैमोरे) पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन ( भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस ने शादी तय कर धोखाधड़ी और ठगी करने वाले गिरोह में फर्जी बधू का काम करने वाली दो आरोपी लड़कियों को जिला सतना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है कि इस गिरोह में फर्जी मां बबीता तिवारी, फर्जी मामा केशव प्रसाद साकेत और दो अन्य दलाल अरुण कुमार तिवारी एवं मनसुख रैकवार गिरफ्तार किए जा चुके हैं एवं कटनी जेल में निरूद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन के द्वारा टीआई कैमोर अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम को जिला सतना मामले में फर्जी दुल्हन का काम करने वाली लड़कियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी गई ।
