गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा – गृह विभाग में अब 6 हजार आरक्षकों की होगी भर्ती

(भोपाल) गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जाने वाली 4 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती के स्थान पर अब 6 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2020-21 में विज्ञापित आरक्षक को जीडी एवं रेडियो संवर्ग भर्ती के पदों में वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि भर्ती संबंधी चयन प्रक्रिया जारी है, जो कि 17 फरवरी, 2022 तक चलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें