सोशल डिस्टेन्सींग का पालन नहीं कराने पर दुकानदारों पर भी चालानी कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कोरोना संक्रमण रोकने तथा आमजन दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें इसलिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उक्त दिशा निर्देशों के परिपालन में राजस्व अमले द्वारा बगैर मास्क लगाए वाहन चालकों, दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। मैदानी अमले ने आमजन को मास्क और सोशल डिस्टेंन्सींग की जानकारी दी। अलीराजपुर में एसडीएम श्री लक्ष्मी गामड के मार्गदर्षन में तहसीलदार श्री केएल तिलवारे सहित अन्य मैदानी अमले ने बगैर मास्क लगाए, बाजार में घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की। वहीं जोबट में एसडीएम श्री श्यामबीर सिंह नरवरिया के मार्गदर्षन में तहसीलदार श्री निर्भयसिंह पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती वंदना किराडे सहित अन्य राजस्व अमले ने जोबट, बोरी सहित अन्य क्षेत्र में उक्त कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टैन्सींग का पालन नहीं कराए जाने पर संबंधित पर चालानी कार्रवाई की गई। मैदानी अमले ने आमजन, व्यापारियों को मास्क लगाने के महत्व और सोशल डिस्टेन्सींग की जानकारी देते हुए थोडे-थोडे समय में हाथों की साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने की जानकारी भी दी। साथ ही ग्रामीणों को मास्क का वितरण भी किया। सोंडवा में एसडीएम सुश्री किरण अंजना के मार्गदर्षन में तहसीलदार श्री कैलाश सस्तिया, नायब तहसीलदार श्री कुलभूशण शर्मा एवं अन्य राजस्व अमले ने बगैर मास्क लगाए बाजार में घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही मास्क वितरण करते हुए आमजन एवं दुकानदारों को आवश्यक समझाइश दी।