अगर आपको भी करना है गूगल कंपनी में काम तो हो जाइये तैयार , गूगल ने भारत में निकाली भर्ती

(नई दिल्‍ली) गूगल में नौकरी करने की इच्छा तो हर व्यक्ति का मन में होती है उसे गूगल जैसी कंपनी में नौकरी करने का मौका मिले और अगर आपको गूगल में नौकरी करने की इक्छा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है की गूगल जल्द ही भारत में एक नया कार्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है.  जिसके लिए पुणे में ऑफिस स्पेस के लिए जगह भी तलाश ली गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि साल के दूसरे छमाही में गूगर कंपनी पुणे में अपना नया कार्यालय खोल देगा.

गूगल में यहां जारी है भर्ती प्रक्रिया

गूगल ने भारत में अपने नए कार्यालय के लिए भर्ती भी शुरू कर दी है. इन नई भर्तियों की प्रक्रिया गूगल के गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु कार्यालय में जारी है.

एंडवांस्‍ड क्‍लाउड टेक्‍नलॉजी के लिए हायरिंग

गूगल ये नई भर्तियां एंडवांस्‍ड क्‍लाउड टेक्‍नलॉजी के लिए कर रहा है. भारत में गूगल क्लाउड इंजीनियरिंग के वीपी अनिल भंसाली ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि गूगल क्‍लाउड के लिये आवश्‍यक टैलेंट पूल भारत में मौजूद है, भारत गूगल के लिये सबसे बढ़िया लोकेशन है.

ग्‍लोबल इंजीनियरिंग टीम के साथ मिलकर होगा काम

उन्होंने बताया कि बीते 12 महीनों में भारत के टॉप इंजीनियरिंग टैलेंट को भारत में बनने वाले डेवलेपमेंट सेंटर के लिये हायर किया गया है. भारत के ये टैलेंट ग्‍लोबल इंजीनियरिंग टीम के साथ मिलकर एंडवांस्‍ड क्‍लाउड टेक्‍नॉलोजी पर काम करेंगे.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें