3 गेहूं खरीदी प्रभारियों की अनुपस्थिति पर हुई कार्यवाही

कटनी  तहसीलदार सन्दीप श्रीवास्तव ने हल्का पटवारियों के साथ तहसील के विभिन्न गेहूं खरीदी कन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खरीदी केन्द्र हीरापुर कौडि़या और सिंघनपुरी के खरीदी केन्द्र प्रभारी खरीदी केन्द्रों में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की है।

            तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खरीदी केन्द्र प्रभारी हीरापुर कौडि़या राधेश्याम सोनी देवरी हटाई में निवास करते हैं। जो खरीदी केन्द्र नहीं आये थे। इसी प्रकार खरीदी केन्द्र प्रभारी सिंघनपुरी सुनील शुक्ला सिहोरा में निवासरत हैं, सप्ताह में कभी-कभी खरीदी केन्द्र आते हैं। तहसील सिहोरा कोविड-19 महामारी के कारण रेडजोन में शामिल जबलपुर जिले में है, जहां से आने-जाने की अनुमति नहीं है। समिति प्रबंधक रामसिंह मार्को बड़वारा में निवास करते हैं। वह भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं थे। निरीक्षण के दौरान दोनों ही खरीदी केन्द्रों में 16-20 ट्रक अनाज खुले में रखा हुआ था एवं रखखाव तथा परिवहन की व्यवस्था नहीं पाई गई। खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों, मजदूरों के लिये हैण्ड सैनीटाईजर, हैण्डवॉश और मास्क की समुचित व्यवस्था नहीं पाई जाने पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने ट्रान्सपोर्टर, खरीदी केन्द्र के प्रभारियों एवं समिति प्रबंधक की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव भेजा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें